विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय, 266 करोड़ मंजूर; सोलर पैनल-CCTV समेत होंगी हाईटेक सुविधाएं

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:55 AM (IST)

दिल्ली सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत नागरिकों और पर्यटकों के लिए सार्वजनिक सुविधाओं को आधुनिक बनाने का निर्णय ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली में 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाने को मंजूरी।

  2. 266.26 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विभाग करेगा निर्माण।

  3. सोलर पैनल, सीसीटीवी, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन जैसी सुविधाएं होंगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है। इस क्षेत्र में लगातार नई योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने नागरिकों और पर्यटकों के लिए सार्वजनिक सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली दिल्ली सरकार की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने राजधानी में पहले चरण में 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लाक बनाने के लिए 266.26 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इनका निर्माण पर्यटन विभाग के माध्यम से किया जाएगा। खास बात यह है कि इन शौचालयों में सामान्य सुविधाओं के साथ सोलर पैनल, सीसीटीवी, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इनसिनरेटर यानी कचरा जलाने वाली मशीन का उपयोग जैसी व्यवस्थाएं भी होंगी।

महिलाओं और दिव्यांगजनों की जरूरतों पर विशेष ध्यान

सरकार की योजना पहले चरण में 500 शौचालय ब्लाक बनाने की है। इसके सफल होने के बाद दूसरे चरण में 500 और ब्लाक तैयार किए जाएंगे। निर्माण कार्य 14 महीने में पूरा करने का प्रस्ताव है। नई परियोजना में महिलाओं और दिव्यांगजनों की जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

परियोजना के तहत 200 ब्लाक बाजारों में, 97 हाईवे पर, 57 कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इलाकों में, 50 पर्यटन स्थलों के आसपास और 9 बड़े पार्कों आदि के पास बनाए जाएंगे। क्षेत्रवार सबसे अधिक 93 ब्लाक दक्षिण पश्चिम और 90 उत्तर पश्चिम दिल्ली में प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा पश्चिम में 72, दक्षिण में 51, दक्षिण पूर्व में 49, नई दिल्ली में 40 और मध्य दिल्ली में 39 ब्लाक बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी के स्कूलों में बैन होगा सिंगल यूज प्लास्टिक, 1 अक्टूबर से चलेगा स्वच्छता अभियान

यह भी पढ़ें- हस्तिनापुर में गांगेय डॉल्फिन की बढ़ती संख्या: गंगा की स्वच्छता और संरक्षण प्रयासों की सफलता