विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की हवा फिर ‘बहुत खराब’, AQI 305 के पार-मुंडका सबसे प्रदूषित; कई इलाकों में 300 से ऊपर

Published: Wed, 11 Feb 2026 07:34 PM (IST)

छह दिन की आंशिक राहत के बाद बुधवार को दिल्ली की हवा फिर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली का एक्यूआइ 305 पहुंचा, 'बहुत खराब' श्रेणी में।

  2. प्रदूषक कणों का स्तर मानकों से लगभग तीन गुना अधिक।

  3. मुंडका, वजीरपुर जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। छह दिन की आंशिक राहत के बाद बुधवार को दिल्ली की हवा फिर से ''बहुत खराब'' श्रेणी में पहुंच गई। ज्यादातर इलाकों का एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंचा हुआ है। साथ ही दिल्ली समेत एनसीआर की हवा में प्रदूषक कणों का औसत स्तर भी मानकों से लगभग तीन गुना ज्यादा हो गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 305 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''बहुत खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 271 था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 34 अंकों का इजाफा हुआ है। वहीं बुधवार दोपहर बाद तीन बजे पीएम 10 का स्तर 294.3 और पीएम 2.5 का स्तर 147.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी हवा में इस समय मानकों से लगभग तीन गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं।

दिल्ली में बुधवार की सुबह हवा की गति धीमी रही। इसी के चलते प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ। दिन में हवा की गति बढ़ने पर धूल का स्तर भी बढ़ा। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, अगले दो दिनों के बीच दिल्ली की हवा ''बहुत खराब'' से ''खराब'' श्रेणी में ही बनी रहेगी।