विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई 'बहुत खराब', पांच इलाकों में AQI 'गंभीर'; फिलहाल सुधार की उम्मीद नहीं

Published: Tue, 13 Jan 2026 09:39 PM (IST)

दिल्ली में कोहरे और धीमी हवा के कारण प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ा है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 360 ...और पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गई।

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गई।

HighLights

  1. दिल्ली का एक्यूआई 360, 'बहुत खराब' श्रेणी में।

  2. पांच इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' दर्ज।

  3. धीमी हवा, कोहरे से प्रदूषण में वृद्धि जारी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोहरे और हवा की रफ्तार मंद पड़ने से प्रदूषण के स्तर में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार मंगलवार को शहर का एक्यूआई 360 दर्ज किया गया। यह 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। पांच जगहों पर प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी इसी के आसपास रहेगी।

सीपीसीबी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 297 रहा। मंगलवार को इसमें 63 अंकों का इजाफा दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 336 और पीएम पीएम 2.5 का औसत स्तर 201.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी हवा में औसत से तीन गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद है।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा की रफ्तार आमतौर पर दस किमी प्रति घंटे से कम ही रहेगी। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन धीमा रहेगा। जबकि, ठंडे मौसम की वजह से प्रदूषक के स्रोत पहले की तरह ही बने रहने की संभावना है। इसके चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में ही रहने का अनुमान है।

यहां की हवा रही सबसे खराब

इलाका (Area) AQI वैल्यू स्थिति (Status)
आनंद विहार (Anand Vihar) 436 Severe / Hazardous
द्वारका (Dwarka) 426 Severe / Hazardous
जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) 407 Severe / Hazardous
नेहरू नगर (Nehru Nagar) 416 Severe / Hazardous
रोहिणी (Rohini) 406 Severe / Hazardous

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के 48 घंटे के विशेष अभियान के बाद गैंगस्टरों का खौफ, दो इलाकों में ताबड़तोड़ फायरिंग