विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में दिवाली की रात 3,000 के पार पहुंचा PM स्तर, 36 स्टेशनों से डेटा हुआ था गायब; चिंता में एक्सपर्ट

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:04 AM (IST)

दीपावली की रात दिल्ली में प्रदूषण निगरानी स्टेशनों से डेटा गायब होने के बाद, जारी आंकड़ों से पता चला कि पीएम स्तर 3000 के पार पहुंच गया था।

दीवाली की रात खतरनाक रहा प्रदूषण। एजेंसी

दीवाली की रात खतरनाक रहा प्रदूषण। एजेंसी

HighLights

  1. दीपावली रात दिल्ली में पीएम स्तर 3000 के पार दर्ज।

  2. मध्य रात्रि तक 36 निगरानी स्टेशनों से आंकड़े हुए गायब।

  3. विशेषज्ञों ने अत्यधिक प्रदूषण के स्वास्थ्य प्रभावों पर चिंता जताई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीपावली की रात दिल्ली के अधिकांश प्रदूषण निगरानी स्टेशनों से आंकड़े गायब हो गए थे। इसे लेकर निगरानी केंद्रों की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़े हो रहे थे।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) डीपीसीसी द्वारा न्यूनतम आंकड़े जारी किए गए हैं जिससे पता चलता है कि सोमवार तड़के पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) की सांद्रता निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक बढ़ गई।

पीएम 2.5 की अनुमेय सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 की 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होती है। इसकी तुलना में यह स्तर तीन हजार तक पहुंच गया था।

आधी रात तक 36 स्टेशनों का डाटा हुआ गायब

रविवार शाम 7 बजे केवल एक निगरानी स्टेशन के आंकड़े नहीं आ रहे थे। लेकिन, मध्य रात्रि के बाद यह संख्या 36 हो गई थी। सेंटर फॉर रिसर्च आन एनर्जी एंड क्लीन एयर के विश्लेषक मनोज कुमार का कहना है कि उस रात के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े अभी भी उपलब्ध नहीं हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कई अध्ययन के अनुसार पीएम2.5 के अधिक होने से दिल का दौरा और स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा के मरीजों को नुकसान होता है।

स्थान पीएम 2.5 (µg/m³) पीएम 10 (µg/m³)
आरके पुरम 2,389 2,881
आनंद विहार 1,670 3,490
कामनवेल्थ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 2,471 2,928
द्वारका सेक्टर आठ 1,996 2,196
अशोक विहार 2,589 3,425

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।