विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 70 लाख की दिनदहाड़े डकैती का भंडाफोड़, कंपनी के कर्मचारी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 29 Apr 2026 03:16 PM (IST)

इंद्रपुरी, पश्चिमी दिल्ली में हुई 70 लाख की दिनदहाड़े डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड ...और पढ़ें

लूटी गई रकम में से 53.40 लाख नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

लूटी गई रकम में से 53.40 लाख नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। इंद्रपुरी थाना पुलिस ने 70 लाख की दिनदहाड़े हुई डकैती की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों में मोहम्मद कैफ, बीएस का छात्र ऋषि यादव, ऑटो चालक सौरभ उर्फ बच्चा व कंपनी का कर्मचारी विकास शामिल है। इनके पास से लूटी गई रकम में से 53.40 लाख नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। मामले की छानबीन जारी है।

31 मार्च की घटना

वारदात बीती 31 मार्च की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कृषि कुंज, इंद्रपुरी के पास हुई थी। पीड़ित कंपनी के दो कर्मचारी 70 लाख की नकदी लेकर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर हथियारों के बल पर नकदी लूट ली और फरार हो गए।

अपनों ने ही दिया दगा

जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि बिना सटीक जानकारी के इतनी बड़ी रकम की लोकेशन जानना मुश्किल है। टेक्निकल सर्विलांस और छानबीन के बाद पता चला कि कंपनी का ही एक कर्मचारी, विकास, इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था। विकास ने ही अपने साथियों मोहम्मद कैफ, ऋषि और सौरभ उर्फ बच्चा के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।

चारों आरोपितों को दबोच लिया

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त डीएस भास्कर के अनुसार, एसीपी मायापुरी इंद्रराज मीणा और इंद्रपुरी थाना प्रभारी कीर्ति यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सूत्रों को सक्रिय किया। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के बाद चारों आरोपितों को दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने चाकू से गला रेतकर ली किराएदार की जान; थाने में किया सरेंडर

यह भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा अब दूर नहीं! बदायूं के इन 4 तहसीलों में शुरू होगा तरक्की का एक्सप्रेस-वे, व्यापारियों की मौज

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ऑनलाइन सट्टेबाजी का गिरोह पकड़ा, 'रेड्डी अन्ना' एप चलाने वाले तीन गिरफ्तार; 20 डेबिट कार्ड बरामद

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दिल्ली-रोहतक मार्ग पर 9 दिनों तक प्रभावित रहेंगी कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें