दिल्ली: मजलिस पार्क मेट्रो के पास 3 दोस्तों पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला, एक को 8 बार मारा चाकू; 6 बदमाश फरार
बाहरी दिल्ली के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार 6 बदमाशों ने तीन दोस्तों पर चाकू और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला किया।

मजलिस पार्क मेट्रो के पास तीन दोस्तों पर हमला। एआई जनरेटेड तस्वीर
HighLights
मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हमला।
बाइक सवार 6 बदमाशों ने तीन दोस्तों को घेरा।
एक युवक को 8 बार चाकू मारा, हालत गंभीर।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के जहांगीरपुरी में मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना हुई, जिससे पूरा इलाका दहशत में है।
मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार करीब 6 बदमाशों ने तीन दोस्तों पर चाकू और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से एक युवक पर करीब 8 जगह चाकू मारे। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और एनएनजेपी अस्पताल में भर्ती है।