दिल्ली में रामलीला और दुर्गा पूजा में नहीं होगी बिजली की टेंशन, 24 घंटे में मिलेगा अस्थायी कनेक्शन
दिल्ली में रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों के लिए अब 24 घंटे के भीतर अस्थायी बिजली कनेक्शन मिलेगा। बिजली ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
रामलीला, दुर्गा पूजा आयोजनों को 24 घंटे में मिलेगा अस्थायी बिजली कनेक्शन।
ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा, डिस्काम टीमें हाई अलर्ट पर।
वायु प्रदूषण के कारण डीजल जनरेटर प्रतिबंध, सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रामलीला मंचन और दुर्गा पूजा सहित अन्य आयोजन में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए आयोजकों को आवेदन करने के 24 घंटे के भीतर तत्काल अस्थायी बिजली कनेक्शन मिलेगा।
बिजली वितरण कंपनियों (डिस्काम) के कार्यालयों के साथ ही आनलाइन भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। त्योहार के दिनों में बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए डिस्काम की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
वायु प्रदूषण को ध्यान में रखखर दिल्ली में डीजल जनरेटर पर रोक है। ऐसे में धार्मिक व अन्य आयोजनों में बिजली कनेक्शन लेने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए तत्काल बिजली कनेक्शन देने की सेवा शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें- पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को अब नहीं मिलेगी सब्सिडी, बिजली कनेक्शन के लिए देनी होगी पूरी फीस
बीएसईएस का कहना है कि रामलीला मंचन, दुर्गा पूजा, दीवाली मेला के साथ ही विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए भी अस्थायी कनेक्शन दिया जा रहा है। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) ने भी यह सेवा शुरू किया है।
कस्टमर केयर, वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर करना होगा आवेदन
इसके लिए संबंधित डिविजनल कार्यालय, कस्टमर केयर सेंटर के साथ ही डिस्काम की वेबसाइट, मोबाइल एप, वाट्सएप नंबर पर आवेदन करना होगा। आवेदन और डिमांड नोट जमा होने के बाद मीटर उपलब्ध कराकर कनेक्शन जारी किया जाएगा।
डिस्काम की टीमें आयोजन स्थलों और उसके आसपास बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट, टावर, तार, सब स्टेशन और फीडर आदि की नियमित जांच कर रही हैं। आयोजकों से बिजली की वायरिंग में सावधानी बरतने और सुरक्षा के लिए सुरक्षा के लिए अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर (ईएलसीबी) लगाने की सलाह दी जा रही है।
