विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आज फिर 18 मेट्रो स्टेशन बंद, CJP प्रोटेस्ट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 25 Jul 2026 08:41 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते शनिवार को भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे, जिससे यात्रियों को भारी ...और पढ़ें

AI जनरेटेड। जागरण

AI जनरेटेड। जागरण

HighLights

  1. 18 मेट्रो स्टेशन CJP प्रदर्शन के कारण बंद।

  2. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

  3. यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने आज यानी शनिवार को भी 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा और बढ़ा दी है।

वहीं, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस के निर्देशों पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी डीएमआरसी ने 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रखे थे। सुबह लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय सहित 17 मेट्रो स्टेशन बंद थे, लेकिन दोपहर में डेढ़ बजे अचानक न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन का भी गेट बंद कर दिया गया। साथ ही नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर इंटरचेंज की सुविधा भी बंद कर दी गई।

78191664

संसद मार्ग पर तैनात दिल्ली पुलिस जवान। हरीश कुमार

यात्रियों को हो रही परेशानी

इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ गई। स्टेशनों के बाहर खड़े लोग सुरक्षा कर्मियों से सवाल करते रहे। इसके बाद विभिन्न बस स्टॉपों पर यात्रियों की भारी भीड़ लगने लगी। बुधवार को 16, बृहस्पतिवार को 17 और शुक्रवार को 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहे। आज भी यही 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

20 मिनट पहले मिली सूचना

मालवीय नगर मेट्रो से आ रहे अर्जुन पांडे ने कहा कि उन्हें चेन्नई की फ्लाइट पकड़नी है। लेकिन नई दिल्ली मेट्रो और इंटरचेंज के बंद होने की सूचना 20 मिनट पहले ही मिली है। वह अब लक्ष्मी नगर मेट्रो उतरे हैं, लेकिन अब कैब बुक नहीं कर पा रहे हैं। क्या करें, समझ में नहीं आ रहा है।

78187215

पालिका बाजार पर तैनात आरएएफ जवान। विपिन शर्मा

परिवार के लिए रोटी का इंतजाम कैसे करेंगे?

गाजियाबाद से पहुंचे श्रमिक अमित कुमार पटेल चौक स्टेशन के बाहर सुरक्षाकर्मियों से सवाल पूछते दिखे कि जब मेट्रो बंद रहेगी तो वे अपने परिवार के लिए रोटी का इंतजाम कैसे करेंगे? हालांकि, शाम को पांच बजकर 28 मिनट पर मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए गए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में चाक चौबंद होगी सुरक्षा, CJP के प्रदर्शन के बीच केंद्र ने सीआरपीएफ की 10 और कंपनियां बुलाईं

उधर, चालू मेट्रो स्टेशनों पर उतरकर छात्र पैदल ही लंबा सफर तय करके जंतर मंतर की ओर जाते दिखे। मिंटो ब्रिज के पास तो पैदल जा रहे छात्रों के बीच अचानक बापू के वेश में एक व्यक्ति साथ चलने लगा तो छात्रों ने नारे लगाने शुरू कर दिए।

WhatsApp Image 2026-07-25 at 08.46.24

बंद मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंबा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्था
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
  • झंडेवालान
  • न्यू दिल्ली