विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

14 साल का बच्चा, 300 रुपये का लालच और 47 पेटी शराब... दिल्ली में शराब तस्करी का चौंकाने वाला खुलासा

By Dhananjai MishraEdited By: Pooja Tripathi
Published: Wed, 28 Oct 2026 11:53 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली में शराब तस्करी के लिए 14 वर्षीय बच्चे का इस्तेमाल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली में 14 वर्षीय बच्चे से शराब तस्करी।

  2. पुलिस ने वैगनआर से 47 पेटी शराब पकड़ी।

  3. बच्चे को प्रति चक्कर 300 रुपये मिलते थे।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में शराब तस्करी के लिए 14 साल के बच्चे का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। दक्षिण जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने जौनापुर गांव बस स्टैंड के पास एक वैगनआर कार को रोककर हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित अलग-अलग ब्रांड की शराब की 47 पेटियां बरामद की हैं।

पुलिस ने कार चला रहे 14 वर्षीय बच्चे को पकड़ा है। बच्चे ने पूछताछ में बताया कि समीर जायसवाल उर्फ राजा और उसके साथी उसे शराब की खेप पहुंचाने के लिए वाहन और शराब उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उसे एक चक्कर के 300 रुपये दिए जाते थे।

पिछली सीट और डिग्गी से अलग-अलग ब्रांड की 47 पेटी शराब मिली

कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट और डिग्गी से अलग-अलग ब्रांड की शराब की 47 पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब की खेप के साथ वैगनआर कार और एक ओप्पो एफ19 मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी, इसे दिल्ली में कहां पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की तस्करी के लिए दूसरे बच्चों का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा था।

 

यह भी पढ़ें- नशा तस्कर से ढाई लाख रुपये वसूलने के आरोप में खजूरी थाने के एसआइ और कांस्टेबल गिरफ्तार