डीडीए ने पार्को में शुरू किया कार्य, पौधों का रखा जा रहा खयाल
लॉकडाउन के दौरान सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया था। अन्य विकास कार्य पर रोक लगा दी गई थी लेकिन डीडीए ने अपने स्तर पर द्वारका के पार्कों का रखरखाव लॉकडाउन के दौरान भी जारी रखा। हालांकि कर्मचारियों की कमी के कारण सभी पार्कों का रखरखाव समुचित तरीके से नहीं हो पा रहा था लेकिन लॉकडाउन में मिली ढील के बाद अब कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। डीडीए पार्कों में अब पेड़ों की छंटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही अब पौधों में पानी देने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। वहीं डीडीए उद्यान विभाग ने लॉकडाउन के दौरान कामगारों का पूरा खयाल रखा। इस कारण कामगारों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ रहा है। इलाके के रोज गार्डन में पेड़ों का रखरखाव बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : लॉकडाउन के दौरान सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया था। अन्य विकास कार्य पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन डीडीए ने अपने स्तर पर द्वारका के पार्को का रखरखाव लॉकडाउन के दौरान भी जारी रखा। हालांकि, कर्मचारियों की कमी के कारण सभी पार्को का रखरखाव समुचित तरीके से नहीं हो पा रहा था, लेकिन लॉकडाउन में मिली ढील के बाद अब कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। डीडीए पार्को में अब पेड़ों की छंटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही पौधों में पानी देने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। वहीं, डीडीए उद्यान विभाग ने लॉकडाउन के दौरान कामगारों का पूरा खयाल रखा। इस कारण कामगारों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ रहा है। इलाके के रोज गार्डन में पेड़ों का रखरखाव बेहतर ढंग से किया जा रहा है। पार्को में पत्ते को किया जा रहा साफ
डीडीए के पार्को में गिरे पत्तों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा आंधी के दौरान जहां भी पेड़ झुक गए या फिर नीचे गिर गए हैं, उसे हटाया जा रहा है। अब लोगों ने पार्को की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। ऐसे में पार्क में स्थित ओपन जिम व बेंच को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही सैर करने के लिए आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के मुताबिक जागरूक किया जाता है। पेड़ों की छंटाई का किया जा रहा कार्य
पार्को में अब पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। पिछले दो महीने के दौरान यह कार्य ठीक ढंग से नहीं हो पाया था, लेकिन अब इस दिशा में ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा जहां जरूरत है, वहां पर वाकिग ट्रैक के अलावा रोशनी के समुचित इंतजाम की ओर ध्यान दिया जा रहा है। अगले एक सप्ताह में सभी पार्को को पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा। बॉक्स
डीडीए उद्यान विभाग की ओर से कार्य शुरू किए गए हैं। पार्को के साथ-साथ सड़क किनारे स्थित पेड़ों की छंटाई का भी कार्य किया जा रहा है, जिससे कि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानसून के दौरान पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय लोगों को भी पौधारोपण के लिए जागरूक किया जाएगा।
फुलवर सिंह चाहर, निदेशक, उद्यान विभाग, डीडीए