विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DDA ने रचा इतिहास! इस वित्तीय वर्ष में बेचे 11,000 से अधिक फ्लैट, भारी छूट के साथ बुकिंग शुरू

Published: Fri, 27 Mar 2026 10:22 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 28 Mar 2026 07:05 AM (GMT+05:30)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस वित्तीय वर्ष में 11,000 से अधिक फ्लैट बेचे हैं, जिनमें 60% ईडब्ल्यूएस और जनता ...और पढ़ें

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस वित्तीय वर्ष में 11,000 से अधिक फ्लैट बेचे हैं। फाइल फोटो

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस वित्तीय वर्ष में 11,000 से अधिक फ्लैट बेचे हैं। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। किफायती घरों की मांग और लोगों के भरोसे के चलते दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक 11,000 से अधिक फ्लैट बेचने का कीर्तिमान स्थापित किया है। खास बात यह कि इनमें से लगभग 60 प्रतिशत फ्लैट ईडब्ल्यूएस और जनता श्रेणी वाले हैं, जो आम आदमी के ''अपने घर'' के सपने को पूरा कर रहे हैं।

राजस्व में उछाल

डीडीए को इस वित्तीय वर्ष में आवास राजस्व से 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण को लंबित प्राप्तियों के रूप में लगभग 1,100 करोड़ रुपये की वसूली होने की भी संभावना है, जो डीडीए की वित्तीय स्थिति को और मजबूती देगा।

नरेला की योजनाओं को मिल रहा अच्छा रिस्पांस

नरेला में डीडीए की नई योजनाओं कर्मयोगी आवास योजना और नागरिक आवास योजना को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है:-

  • सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट : कर्मयोगी आवास योजना के तहत कार्यरत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट की कीमत पर 25 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। गुरुवार से शुरू हुई 936 अतिरिक्त फ्लैटों की बुकिंग में मात्र दो दिनों के भीतर 400 से अधिक फ्लैट बुक हो चुके हैं।
  • राम नवमी पर शुरुआत : ''नागरिक आवास योजना'' के तहत शुक्रवार को राम नवमी के शुभ अवसर पर 1944 एलआइजी फ्लैटों की बुकिंग शुरू हुई। पहले ही दिन 300 से अधिक लोगों ने अपना घर बुक कराया।


डीडीए अधिकारियों का कहना है कि किफायती दाम और पारदर्शी प्रक्रिया के कारण लोग तेजी से इन योजनाओं से जुड़ रहे हैं। नरेला सेक्टर ए1 से ए4 में फ्लैटों की बुकिंग अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: महरौली-बदरपुर रोड पर 6-लेन एलिवेटेड रोड मंजूर, 1471 करोड़ की लागत से साकेत से पुल-प्रहलादपुर तक सुधरेगा ट्रैफिक