DDA ने शुरू की सराय काले खां ISBT के सामने जमीन वापसी, यमुना रिवरफ्रंट को शानदार सार्वजनिक स्थान बनाने का प्लान
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) सराय काले खां में पीडब्ल्यूडी के स्टोरेज यार्ड की जमीन वापस ले रहा है। इसका उद्देश्य ...और पढ़ें
-1773154204545_m.webp)
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) सराय काले खां में पीडब्ल्यूडी के स्टोरेज यार्ड की जमीन वापस ले रहा है। इमेज एआई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सराय काले खां आइएसबीटी के सामने और ''बांसेरा'' के बगल में स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के स्टोरेज यार्ड वाली जमीन को वापस लेना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण का लक्ष्य इस पूरे क्षेत्र को इसी साल के भीतर खाली कराकर इसे एक शानदार सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है।
क्या है मुख्य योजना
डीडीए इस क्षेत्र को यमुना बाढ़ क्षेत्र के नियमों के अनुसार पुनर्जीवित करना चाहता है। इस पहल की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:-
- पारिस्थितिक सुधार : क्षेत्र के प्राकृतिक स्वरूप को बहाल करना और नदी के किनारे एक टिकाऊ सार्वजनिक स्थान बनाना।
- कालिंदी अविरल विस्तार परियोजना : यह कार्य 163 हेक्टेयर के यमुना रिवरफ्रंट विकास का हिस्सा है, जो एनएच-9 से बारापुला के पास ''सनडायल'' तक फैला होगा।
- बजट और समयसीमा : इस परियोजना के लिए 28.3 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है और इसे अगले छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
वर्तमान स्थिति
अधिकारियों के अनुसार पीडब्ल्यूडी चरणों में जमीन खाली कर रहा है। रिंग रोड के किनारे वाले हिस्से को पहले ही खाली कर दिया गया है, जहां डीडीए ने जमीन को समतल करने, ताजी मिट्टी डालने और ग्रिल लगाने का काम शुरू कर दिया है।
आगामी कार्य
परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सिविल, इलेक्ट्रिकल और बागवानी से जुड़े काम किए जाएंगे ताकि इस पूरे क्षेत्र को पर्यावरण के अनुकूल और जनता के लिए सुलभ बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ग्रीन बजट की तैयारी: पर्यावरण सुरक्षा और विकास का बैलेंस बनाने की दिशा में बड़ा कदम
