विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, DDA लाया है खास हाउसिंग स्कीम; बुकिंग पर मिलेगा 25% डिस्काउंट

Published: Wed, 13 May 2026 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2026 07:12 AM (IST)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत नरेला और सिरासपुर में 1712 फ्लैट्स की बिक्री ...और पढ़ें

DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत फ्लैटों की बिक्री शुरू।

 DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत फ्लैटों की बिक्री शुरू।

HighLights

  1. नरेला और सिरासपुर में 1712 DDA फ्लैट्स उपलब्ध।

  2. सभी फ्लैट्स पर 25% की सीधी छूट मिल रही है।

  3. बुकिंग की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तक बढ़ी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत फ्लैटों की बिक्री शुरू की है। नरेला और सिरासपुर में HIG, MIG, LIG और EWS श्रेणी के कुल 1712 फ्लैट्स 25 प्रतिशत की सीधी छूट पर दिए जा रहे हैं। इस योजना का मकसद आम लोगों को सस्ते में घर उपलब्ध कराना है।

नरेला में 1301 फ्लैट्स (HIG-298, MIG-459, LIG-481, EWS-63) और सिरासपुर में 411 LIG फ्लैट्स ऑफर किए गए हैं। सभी फ्लैट्स पर 25% की एक समान छूट दी जा रही है।

बुकिंग अमाउंट इस प्रकार है:

फ्लैट श्रेणी बुकिंग अमाउंट
HIG 10,00,000 (दस लाख रुपये)
MIG 4,00,000 (चार लाख रुपये)
LIG 1,00,000 (एक लाख रुपये)
EWS 50,000 (पचास हजार रुपये)

बुकिंग की आखिरी तारीख बढ़ी

DDA ने योजना की बुकिंग की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक खरीदार 31 मई 2026 तक फ्लैट बुक करा सकते हैं। इस एक्सटेंशन से लोग बिना जल्दबाजी के अच्छे से आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में घर बनाना हुआ बेहद आसान, DDA लाया ऑनलाइन बिल्डिंग परमिट सिस्टम; घर बैठे मिलेगी NOC