विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: 12वीं की छात्रा के आत्मदाह मामले में बाल अधिकार आयोग सख्त, नोटिस जारी कर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

By Saurabh PandeyEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 25 Oct 2026 12:59 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में छात्रा की आत्मदाह से मौत के मामले में दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है।

12वीं की छात्रा की आत्मदाह का मामला। जागरण

12वीं की छात्रा की आत्मदाह का मामला। जागरण

HighLights

  1. छात्रा की आत्मदाह पर बाल अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया।

  2. शिक्षा निदेशालय, प्रिंसिपल व पुलिस से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट।

  3. स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा की आत्मदाह से मौत के मामले में दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने शिक्षा निदेशालय के निदेशक, स्कूल की प्रिंसिपल, उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी और कृष्णा नगर थाने के एसएचओ से दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। मामले में अगली कार्यवाही के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

आयोग ने 25 अक्टूबर को मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि छात्रा अपने बैग में पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल के अंदर कैसे पहुंच गई। साथ ही, स्कूल परिसर में गार्ड रूम के पास घटना होने के दौरान छात्रा को बचाने के लिए तत्काल मदद उपलब्ध नहीं होने पर भी चिंता जताई है।

तीन पन्नों का सुसाइड नोट

पुलिस को घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट और पेट्रोल की बोतल मिली थी। पुलिस नोट में लिखी बातों समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों से घटना के संबंध में की गई कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देने को कहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: कृष्णा नगर के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग क्यों लगाई? बर्थडे से एक दिन पहले हुई घटना से हड़कंप