विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीपुर में यमुना नदी में किशोर के डूबने पर डीसीपीसीआर सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:52 PM (IST)

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अलीपुर में यमुना में किशोर के डूबने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। ...और पढ़ें

किशोर के डूबने की घटना पर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने स्वत: संज्ञान लिया।

किशोर के डूबने की घटना पर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने स्वत: संज्ञान लिया।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अलीपुर इलाके में मूर्ति विसर्जन के बाद यमुना नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर के डूबने की घटना पर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने स्वत: संज्ञान लिया है।

आयोग ने मामले को बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए दिल्ली पुलिस के बाहरी उत्तर जिले के उपायुक्त और अलीपुर थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

आयोग ने किशोर के नहाने के दौरान डुबने की घटना पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जो मामला सामने आया है वह चिंताजनक है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आयोग ने इसे बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा विषय मानते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की जरूरत बताई है। आयोग ने बाहरी उत्तर जिला के पुलिस उपायुक्त और अलीपुर थाने के एसएचओ को नोटिस भेजकर घटना के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई, तलाश अभियान और अन्य संबंधित पहलुओं की जानकारी रिपोर्ट के माध्यम से देने को कहा है।

चार सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

आयोग ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस प्राप्त होने की तारीख से चार सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके बाद मामले को 30 अक्टूबर 2026 को आयोग के समक्ष रखा जाएगा।

गौरतलब है कि घटना के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना किनारे सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा है कि ऐसे आयोजनों के दौरान नदी में प्रवेश करने वाले लोग, विशेषकर नाबालिगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने की जरूरत है। डीसीपीसीआर की कार्रवाई से अब पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत, रोहतक में बन रहे घर को देखने आए थे दारा सिंह; तेज रफ्तार कार ने ली जान