विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत, रोहतक में बन रहे घर को देखने आए थे दारा सिंह; तेज रफ्तार कार ने ली जान

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:46 PM (IST)

रोहतक के सांपला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल दारा सिंह ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत। फाइल फोटो

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल दारा सिंह की सड़क हादसे में मौत।

  2. रोहतक के सांपला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी।

  3. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, रोहतक। सांपला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय दारा सिंह के रुप में हुई है। वह मूल रुप से झज्जर के छारा गांव का रहने वाले थे। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, इंद्र नगर निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई दारा सिंह दिल्ली पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और उनकी ड्यूटी दिल्ली में झाड़ौदा पुलिस ट्रेनिंग कालेज में लगी थी। 27 सितंबर को वह अपनी बाइक से रोहतक में अपने निजी काम से आए थे। इसके बाद काम खत्म करके शाम करीब सात बजे दिल्ली की ओर वापस जा रहे थे।

जब उनके भाई दारा सिंह एनएच 9 पर सांपला बस स्टैंड फलाईओवर कट के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते उनके भाई सड़क पर गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए।

इसके बाद राहगीरों ने इलाज के लिए उनके भाई को सांपला के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे दारा सिंह

वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके भाई दारा सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली के द्वारका की छावला पहाडवा कालोनी में रह रहे थे। रविवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि आपके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद वह अस्पताल में पहुंचे। वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो बेटों के पिता थे दारा सिंह

वीरेंद्र ने बताया कि दारा सिंह दो बेटों के पिता थे। उनके एक बेटे का नाम दीक्षांत और दूसरे का प्रशांत है। उनका बड़ा बेटा एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और छोटा बेटा कालेज में पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल, पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।

रोहतक के रुपया चौक पर घर बनवा रहे थे दारा सिंह

वीरेंद्र ने बताया कि उनके भाई दारा सिंह रोहतक के रुपया चौक के पास घर बनवा रहे थे। इसके चलते वह रविवार को रोहतक में आए थे और सड़क हादसे का शिकार हो गए।