विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर रेलवे और एमसीडी का संयुक्त अभियान, दया बस्ती स्टेशन एवं यार्ड से हटाया गया 70 टन कचरा

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:04 PM (IST)

उत्तर रेलवे और दिल्ली नगर निगम ने दया बस्ती रेलवे स्टेशन और यार्ड से 70 टन कचरा हटाया। यह संयुक्त अभियान रेलवे ट्रैक को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उत्तर रेलवे और एमसीडी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है।

उत्तर रेलवे और एमसीडी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है।


HighLights

  1. उत्तर रेलवे और एमसीडी ने संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया।

  2. दया बस्ती स्टेशन से लगभग 70 टन कचरा हटाया गया।

  3. रेलवे ट्रैक को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का लक्ष्य।

डिजिटल टीम, नई दिल्ली। रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के साथ मिलकर एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया। कल रात यानी दिनांक 22/11/2026 की रात्रि में दया बस्ती रेलवे स्टेशन और यार्ड की रेलवे लाइनों के किनारे जमा लगभग 70 टन कचरा सफलतापूर्वक हटाया गया।

ट्रैक के किनारों को साफ किया गया

रेलवे पटरियों के आसपास जमा कचरे से न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि इससे जलभराव भी होता है। इस समस्या के समाधान हेतु उत्तर रेलवे और एमसीडी की संयुक्त टीमों ने रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाकर मशीनों और सफाई कर्मचारियों की मदद से ट्रैक के किनारों को पूरी तरह साफ किया।

स्टेशन परिसरों में कचरा न फैलाएं

यह सफल अभियान रेलवे की स्वच्छता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और नागरिक निकायों के साथ बेहतर समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उत्तर रेलवे सभी नागरिकों और रेल यात्रियों से अपील करता है कि वे रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसरों में कचरा न फैलाएं तथा स्वच्छ भारत अभियान में अपना सक्रिय सहयोग दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।