अनारकली वार्ड को मिले दो ऑटो टिपर : रेखा दीक्षित
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: अनारकली वार्ड को दो ऑटो टिपर मिल गए हैं। अब सफाई व्यवस्थ
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 01:28 AM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 01:28 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: अनारकली वार्ड को दो ऑटो टिपर मिल गए हैं। अब सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी। यह कहना है पार्षद रेखा दीक्षित का। दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले संसाधन की कमी से सफाई में दिक्कत होती थी। निगम की ओर से ऑटो टिपर का भुगतान नही किए जाने की वजह से ऑटो टिपर बंद थे और निजी टैक्टर से वार्ड का कूड़ा उठवाया ता रहा था, जो पर्याप्त नहीं था। इस समस्या को लेकर उन्होंने निगम को लिखित में शिकायत दे रखी थी। अब निगम अधिकारियों ने दो ऑटो टिपर यहां के लिए दिए। वार्ड में पहले तीन ऑटो टिपर थे, तब सफाई नियमित रूप से हुआ करती थी। निगम से दो टिपर मिलने से अब फिर व्यवस्था सुधरेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें