विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU UG Admission: कुलगुरु योगेश सिंह ने गिनाए CUET के फायदे, कहा- छात्र दोबारा परीक्षा देकर सुधार सकते हैं अपने अंक

Published: Mon, 29 Jun 2026 11:36 AM (GMT+05:30)

डीयू के कुलगुरु योगेश सिंह ने कहा कि सीयूईटी ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और समावेशी बनाया है। 

डीयू के कुलगुरु योगेश सिंह ने कहा कि सीयूईटी ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और समावेशी बनाया है। फाइल फोटो

डीयू के कुलगुरु योगेश सिंह ने कहा कि सीयूईटी ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और समावेशी बनाया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. सीयूईटी ने डीयू प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया है।

  2. यह देश के हर राज्य के छात्रों को समान मंच देता है।

  3. 12वीं के अंकों की असमानता खत्म कर मूल्यांकन प्रणाली एक समान की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू के कुलगुरु योगेश सिंह ने कहा कि कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और समावेशी बनाया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के अनुभव ने साबित कर दिया है कि यह सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण सुधार है, जिसने देश के हर राज्य, जिले, तहसील और गांव के छात्रों को समान मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर दिया है।

योगेश सिंह ने बताया कि पहले डीयू में प्रवेश 12वीं के अंकों के आधार पर होता था, लेकिन विभिन्न शिक्षा बोर्डों की मूल्यांकन प्रणाली में अंतर होने के कारण छात्रों के साथ असमानता होती थी। सीयूईटी ने सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान मूल्यांकन प्रणाली उपलब्ध कराई है, जिससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष हुई है।

उन्होंने कहा कि सीयूईटी का एक बड़ा लाभ यह भी है कि यदि कोई छात्र किसी प्रयास में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता, तो वह दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकता है। कुलगुरु के अनुसार, इस व्यवस्था से दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले प्रतिभाशाली छात्रों की संख्या बढ़ी है और विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण अधिक विविध एवं गुणवत्तापूर्ण बना है।

यह भी पढ़ें: DU Admission: इस साल भी B.Com और बीकॉम ऑनर्स में रहेगी कड़ी टक्कर, SRCC बना छात्रों की पहली पसंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।