सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : ज्योति नगर इलाके में दसवीं कक्षा की छात्रा को दो दिनों तक बंधक
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : ज्योति नगर इलाके में दसवीं कक्षा की छात्रा को दो दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान शहजाद (27) के रूप में हुई है। 16 वर्षीय किशोरी से दोस्ती कर एक आरोपी उसे यमुना विहार स्थित फ्लैट पर ले गया। फ्लैट पर पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। बता दें बुधवार को पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो आरोपित सलमान उर्फ सोनू (21) और इमरान (22) को गिरफ्तार कर किया था। एक अन्य आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है।