विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति की यातनाओं से तंग आकर लगाई फांसी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 19 Apr 2018 10:00 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : खजूरी खास इलाके में एक महिला ने अपने पति की यातनाओं और धोख

पति की यातनाओं से तंग आकर लगाई फांसी
पति की यातनाओं से तंग आकर लगाई फांसी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : खजूरी खास इलाके में एक महिला ने अपने पति की यातनाओं और धोखे से आजीज होकर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। मृतका की पहचान 25 वर्षीय ¨पकी रानी के रूप में हुई है। ¨पकी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति सुहैल, उसकी दूसरी पत्नी अर्शी, भाई शुएब, शाहनवाज के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ¨पकी परिवार के साथ गली नंबर-1 शिव विहार करावल नगर में रहती थी। उसके परिवार में पिता प्रेमचंद, मां भगवती, चार बहनें व एक भाई हैं। ¨पकी पहाड़गंज के एक स्कूल में अनुबंधित शिक्षक थीं। ¨पकी के परिवार ने पुलिस को बताया कि कम उम्र में ऑटो चलाने वाले सुहैल से ¨पकी की दोस्ती हो गई थी। सुहैल ने शुरुआत में अपनी पहचान भी ¨पकी छुपाई थी। 2014 में ¨पकी और सुहैल ने चुपचाप शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों तक सुहैल ने ¨पकी को अपने साथ रखा और कुछ ही दिनों बाद झगड़े के बाद ¨पकी को वह उसके घर छोड़कर चला गया। ¨पकी व उसके परिजनों ने 2017 में कोर्ट में केस डाल दिया।

कोर्ट ने दोनों में सुलह कराकर फरवरी 2018 में कोर्ट मैरिज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश अनुसार आठ मार्च को सुहैल ¨पकी को अपने साथ ले गया, लेकिन उसने 11 मार्च को अर्शी नाम की एक युवती से दूसरी शादी कर ली और खजूरी खास में एक मकान किराए पर लेकर ¨पकी को वहां अकेला छोड़ दिया। बुधवार शाम उसने फांसी लगा ली।