Move to Jagran APP

आरटीआइ कार्यकर्ता व उसके साथी को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली नंद नगरी इलाके में आरटीआइ कार्यकर्ता व उसके साथी को गोली म

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 10:05 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 10:05 PM (IST)
आरटीआइ कार्यकर्ता व उसके साथी को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार
आरटीआइ कार्यकर्ता व उसके साथी को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : नंद नगरी इलाके में आरटीआइ कार्यकर्ता व उसके साथी को गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान संदीप उर्फ बाबू और फरीद उर्फ जुगनू के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हमला किया था। फरीद के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार नंद नगरी इलाके में बदमाशों ने शुक्रवार सुबह आरटीआइ कार्यकर्ता नरेश कुमार और उसके साथी प्रमोद कुमार को गोलियां मार दी थी। गंभीर हालत में पहले दोनों को स्वामी दयानंद अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया, बाद में दोनों को एम्स ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। पुलिस को पता चला है कि नरेश के खिलाफ भी थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपराधिक षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में फरीद ओर संजीव को इलाके से दबोच लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि संजीव नंद नगरी इलाके में रहता है, नरेश से किसी बात पर उसकी रंजिश चल रही है। उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर उसके साथी पर हमला। पुलिस बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.