हस्तसाल श्मशान भूमि में केवल संक्रमित मृतक का होगा शवदाह : भूपेंद्र गुप्ता
पंजाबी बाग और सराय काले खां के बाद अब उत्तम नगर में हस्तसाल स्थित श्मशान भूमि पर भी केवल कोरोना संक्रमित मृतकों का ही शवदाह किया जाएगा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष व राजनगर वार्ड के निगम पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि हस्तसाल श्मशान भूमि में सीएनजी की सुविधा नहीं है। यहां लकड़ी से ही संक्रमित का शवदाह किया जाएगा। यहां एक बार में करीब 33 लोगों के शवदाह की सुविधा है। इसके अलावा द्वारका सेक्टर-24 में बने श्मशान भूमि को केवल कोरोना संक्रमितों के शवदाह के लिए चिन्हित किया गया है।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : पंजाबी बाग और सराय काले खां के बाद अब उत्तम नगर में हस्तसाल स्थित श्मशान भूमि पर भी केवल कोरोना संक्रमित मृतक का ही शवदाह किया जाएगा। दक्षिणी दिल्ली निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष व राजनगर वार्ड के पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि हस्तसाल श्मशान भूमि में सीएनजी की सुविधा नहीं है। यहां लकड़ी से ही संक्रमित का शवदाह किया जाएगा। यहां एक बार में करीब 33 लोगों के शवदाह की सुविधा है। इसके अलावा द्वारका सेक्टर-24 में बने श्मशान भूमि को केवल कोरोना संक्रमितों के शवदाह के लिए चिन्हित किया गया है। इस बाबत प्रशासन व दिल्ली सरकार को जानकारी दी गई है, जैसे ही वे इस बाबत राजी होंगे, यहां भी सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।
भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि रोजाना वार्ड में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में संक्रमित लोगों के घरों को सैनिटाइज कराने के काम पर पूरा जोर दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की कोई जरूरत है, तो उसे पूरा करने के लिए स्थानीय लोगों से अपील की गई है। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे संक्रमित व संदिग्ध लोगों की मदद को तत्पर रहें। होम क्वारंटाइन व होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घरों से साधारण कूड़ा नियमित रूप से उठाया जा रहा है। हालांकि इसे अलग रखा जा रहा है। इसके अलावा लॉकडाउन खुलने के बाद निगम से जुड़े दूसरे कामों की तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है। जिसमें नालियों की सफाई, पार्को के रखरखाव, विकास से जुड़े अधूरे कार्यो, डेंगू व मलेरिया को मद्देनजर रखते हुए दवाओं का छिड़काव, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का भी काम वार्ड में शुरू हो चुका है।