जज साहिबा कहती हैं जाओ खिड़की से कूद जाओ...पढ़े पूरी खबर
दिल्ली की तीस हजारी अदालत की एक महिला जज पर कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। कर्मचारी का आरोप है कि महिला जज अक्सर अभद्र व्यवहार करती हैं। कर्मचारी जब जज से ऐसा नहीं करने की दरख्वास्त करता है तो उसे खिड़की से छलांग लगाकर अपनी
नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी अदालत की एक महिला जज पर कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। कर्मचारी का आरोप है कि महिला जज अक्सर अभद्र व्यवहार करती हैं। कर्मचारी जब जज से ऐसा नहीं करने की दरख्वास्त करता है तो उसे खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान देने को कहा जाता है।
पीड़ित कर्मचारी ने अपनी शिकायत को जला एवं सत्र न्यायधीश (मुख्यालय) के पास भेज दिया है। शिकायत में पीड़ित कर्मचारी का कहना है कि महिला जज द्वारा निरंतर प्रताड़ित करने के चलते वह डिप्रेशन में आ गया है। कर्मचारी महिला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के साथ जुड़ा है। उसने कहा कि मैडम अक्सर गुस्सा निकालने के लिए अपने चैंबर में ही सीधे खड़े रहने का आदेश सुना देती हैं। जब भी वह उन्हें प्रताड़ित नहीं करने की दरख्वास्त करता है तो उनके साथ गाली गलौच की जाती है।
शिकायत में कोर्टकर्मी ने बताया है कि वह पश्चिमी जिले की महिला कोर्ट में बतौर रीडर तैनात है। इस कोर्ट में एक महिला महानगर दंडाधिकारी तैनात है। उसने बताया कि महिला दंडाधिकारी बार-बार उससे दुर्रव्यवहार करती है। वह उससे कोर्टरूम व अपने चैंबर में गलत भाषा में बात करती है। उसको जानबूझकर कई-कई घंटे खड़ा रखती है।
जानबूझकर उनको कोई भी निर्देश इतनी धीमी भाषा में देती है कि वह नोट नहीं कर पाता है। इतना ही नहीं जब उन्होंने दंडाधिकारी के इस व्यवहार का विरोध किया तो उन्होंने उससे कहा कि जाओ कोर्ट की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर लो।