राफेल सौदे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
फोटो नं. 501, 502 राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में राफ
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :
प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में राफेल लड़ाकू विमान सौदे के विरोध में रविवार को पटपड़गंज जिला काग्रेस कमेटी ने त्रिलोकपुरी जबकि नई दिल्ली और बदरपुर जिला काग्रेस कमेटी ने तुगलकाबाद एक्सटेंशन में प्रदर्शन किए। प्रदर्शन में काग्रेस की ओर से राफेल जहाजों के प्रतिरूपों को भी प्रदर्शित किया गया।
तुगलकाबाद में पूर्व सासद सज्जन कुमार ने कहा कि आज उन्मादी ¨हसा के कारण देश में भय का वातावरण बना हुआ है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी डर लगता है क्योंकि केंद्र सरकार व आरएसएस ने देश में ऐसा वातावरण पैदा कर दिया है जहां पर कोई सुरक्षित महसूस नहीं करता। वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी- टीम बताया। उन्होंने कहा कि अरबों रुपये के घोटाले करके ललित मोदी, विजय माल्या तथा नीरव मोदी जैसे लोग देश से भाग गए परन्तु केजरीवाल ने केंद्र के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। इस दौरान आम आदमी पार्टी के बदरपुर जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मो. सलीम व अल्पसंख्यक विभाग के सभी पदाधिकारी काग्रेस में शामिल हुए।
त्रिलोकपुरी में पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राफेल सौदे में मोदी सरकार ने देश की बाहरी व आतरिक सुरक्षा को ताक पर रखकर राफेल विमान के रखरखाव की जिम्मेदारी भी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को दे डाली जो कि 12 दिन पहले ही पंजीकृत हुई थी।
काग्रेस की पूर्व मंत्री किरन वालिया ने कहा कि देश की जनता को राफेल सौदे में हुआ घोटाला समझ में आ गया है और आने वाले समय में जनता भाजपा को माफ नही करेगी। प्रदर्शनकारियों को जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया।