विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्लीवालों को महंगाई का झटका, LPG Cylinder में 42 रुपये की बढ़ोतरी; 5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Published: Mon, 01 Jun 2026 05:13 AM (IST)

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों और 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि हुई है। ...और पढ़ें

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी।

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी।

HighLights

  1. 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि।

  2. दिल्ली में 42 रुपये महंगा, अब 3113.50 रुपये का।

  3. घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं।

एएनआई, नई दिल्ली। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में इनकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब इनकी कीमत 3255.50 रुपये पहुंच गई है।

5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि हुई है। अब दिल्ली में ये सिलेंडर 821.50 रुपये में उपलब्ध होंगे। नई कीमतें 1 जून से लागू हो जाएंगी।

घरेलू सिलेंडरों के दाम अपरिवर्तित

हालांकि घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ कमर्शियल और FTL सिलेंडरों पर ही यह बढ़ोतरी लागू हुई है।

1 मई को 993 रुपये की हुई थी बढ़ोतरी

बता दें, इससे पहले, 1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। तब इसमें 993 रुपये का इजाफा किया गया था। तब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,078.50 से बढ़कर 3,071.50 हो गई थी। तब 5 किलो वाले 'छोटू' सिलिंडर के भी दाम बढ़े थे। तब इसमें 261 रुपये का इजाफा किया गया था।

यह भी पढ़ें- डीजल-पेट्रोल के बाद बढ़े कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, दिल्ली में 42 तो कोलकाता में 53 रुपये हुआ मंहगा