विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के जिस मंदिर में पहले पुजारी को काटा, उसी के स्टोररूम में अब मिला कोबरा नाग; छिपा था कबाड़ के नीचे

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:56 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के पूसा इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित श्रीशिव हनुमान मंदिर के स्टोररूम में एक वयस्क कोबरा मिला। इससे मंदिर प्रशासन ...और पढ़ें

जीव संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस से जुड़े शख्स ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू किया। जागरण

जीव संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस से जुड़े शख्स ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू किया। जागरण

HighLights

  1. पश्चिमी दिल्ली के पूसा मंदिर में मिला एक वयस्क कोबरा।

  2. वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

  3. रेस्क्यू के बाद सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पूसा इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित देव प्रकाश शास्त्री मार्ग पर बने श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर के स्टोररूम में एक वयस्क कोबरा छिपा मिला। बताया जाता है कि यह वही स्थान है जहां पहले भी मंदिर के पुजारी को सांप के काटने की घटना सामने आ चुकी थी। ऐसे में सांप देखे जाने पर मंदिर प्रशासन में भारी दहशत फैल गई, जिसके बाद तुरंत जीव संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस से मदद मांगी गई।

सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ एसओएस की एक प्रशिक्षित टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआत में यह अंदेशा जताया जा रहा था कि शायद यह विषहीन रैट स्नेक (धामन) हो सकता है। लेकिन जब टीम ने स्टोररूम में रखे भारी सामान और कबाड़ को एक-एक कर हटाया, तो नीचे छिपा हुआ एक बड़ा कोबरा दिखाई दिया। शारीरिक विशेषताओं और आकार के आधार पर विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि यह कोबरा पूरी तरह वयस्क है।

चुनौतीपूर्ण और तंग परिस्थितियों के बावजूद, बचाव दल ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से कोबरा को बेहद सतर्कता से पकड़ लिया। राहत की बात यह रही कि पूरी रेस्क्यू प्रक्रिया के दौरान यह कोबरा पूरी तरह शांत रहा, जिससे कोई दुर्घटना नहीं हुई। चिकित्सीय जांच के बाद सांप को उसके अनुकूल प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने बताया कि शहरी इलाकों में कोबरा मिलने से लोगों में डर होना स्वाभाविक है, लेकिन सांप हमारे पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) के संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में शराब के नशे में पति ने जलती सिगरेट से प्राइवेट पार्ट दागा, पंचायत का चौंकाने वाला फैसला

यह भी पढ़ें- बीजेपी विधायक क्यों बन गए भिखारी? खुद करोड़ों के मालिक, पराग शाह का वीडियो वायरल