दिल्ली PG हादसा: आज दोषी अफसरों पर गिर सकती है गाज, CM रेखा गुप्ता ने दिए कार्रवाई के निर्देश
सत्य निकेतन इमारत ढहने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स ट्रामा सेंटर में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने मकान मालिक और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
-1788750371035_m.webp)
हादसे को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कार्रवाई के निर्देश दिए। ANI
HighLights
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स में घायलों का हालचाल जाना।
सत्य निकेतन इमारत ढहने से अब तक 6 लोगों की मौत।
दोषी अफसरों और मकान मालिक पर होगी कड़ी कार्रवाई।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में आर के पुरम विधानसभा स्थित सत्य निकेतन में इमारत ढहने से घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एम्स ट्रामा सेंटर भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद मलबे में दबे 11 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग अभी भी राहत बचाव कार्य में जुटे हैं।

बख्शे नहीं जाएंगे दोषी अफसर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे के संबंध में स्पष्ट किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मकान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
उन्होंने मकान मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता बचाव अभियान को युद्धस्तर पर जारी रखते हुए फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और स्वास्थ है।
यह भी पढ़ें- 40 साल पुरानी बिल्डिंग और अवैध निर्माण, बारिश में 'तालाब' बन जाता था बेसमेंट; दिल्ली PG हादसे में कई बड़े खुलासे
यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों की भीड़, लेकिन रहने की जगह सीमित... सत्य निकेतन हादसे के बाद क्यों उठ रहे हैं सवाल
