विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वोट चोरी' के आरोपों पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर विपक्ष को करारा जवाब

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:46 AM (IST)

सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर 'वोट चोरी' और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष के 'वोट चोरी' आरोपों को बेबुनियाद बताया।

  2. चुनाव आयोग पर सवाल उठाना जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

  3. मतदाता सूची अपडेट करना वोट चोरी नहीं, बल्कि सामान्य प्रक्रिया है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के लगातार सवालों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि देश में ऐसी परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश हो रही है, जिनका मकसद सिर्फ जनता को गुमराह करना है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि आज विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें रही हैं, क्या वहां चुनावी प्रक्रिया में इस तरह की पारदर्शिता और जवाबदेही देखने को मिली थी?

प्रक्रिया को पारदर्शी बताया

सीएम ने कहा कि केवल एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना कितना उचित है, इस पर भी सवाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है और अपनी प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, एसआईआर के तहत फॉर्म-6 के साथ एक अलग घोषणा-पत्र यानी Annexure-D की व्यवस्था की गई है।

वोट कटने के आरोपों पर जवाब

सीएम ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें बड़ी संख्या में वोट काटे जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम हटाए जाते हैं जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को ही वोट चोरी बताकर पेश करना सही नहीं है।

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पलटवार

सीएम रेखा ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी पारदर्शिता के साथ उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखा है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में युवा शक्ति दल अध्यक्ष के बिगड़े बोल, Video जारी कर CEC ज्ञानेश कुमार को दी गर्दन काटने की धमकी