नवरात्रि पर सीएम रेखा गुप्ता की हुंकार, दिल्ली में अराजकता बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि पर झंडेवाला मंदिर में पूजा-अर्चना की और दिल्लीवासियों के सुख-शांति की कामना की। उन्होंने ...और पढ़ें
-1791708013406_m.webp)
नवरात्रि पर सीएम रेखा गुप्ता की हुंकार ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
सीएम रेखा गुप्ता ने झंडेवाला मंदिर में नवरात्रि पूजा की।
अराजकता फैलाने और संपत्ति नुकसान पर सीएम की कड़ी चेतावनी।
दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं होंगी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली में हर ओर भक्ति की हिलोर है। मंदिरों से लेकर घरों में मां के प्रथम स्वरूप की विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। आम से खास लोग मां के चरणों में नमन वंदन कर रहे हैं।
इस क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम पावन दिवस पर झंडेवाला मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दिव्य दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
आदिशक्ति की कृपा बनी रहे : सीएम रेखा गुप्ता
इस अवसर पर उन्होंने मां के श्रीचरणों में समस्त दिल्लीवासियों और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की, कामना में मां आदिशक्ति की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार का जीवन सुख, शांति और मंगल से परिपूर्ण हो, रहा।
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा का यह पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति, शक्ति और सदाचार का संदेश देता है। मां के नौ स्वरूप हमें जीवन में साहस, संयम, तपस्या, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कामना की कि मां भगवती की कृपा से दिल्ली और देश निरंतर प्रगति करें तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो।
अराजकता फैलाने वालों को मां सदबुद्धि दे: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में फिलहाल अराजकता फैलाने, आम नागरिकों को परेशान करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों पर सख्त रुख अपनाया।
उन्होंने कहा कि देश के हित और विकास से ऊपर अपना स्वार्थ रखने वाले तथा देश की तरक्की से तकलीफ महसूस करने वाले लोगों को मां सद्बुद्धि दें। जो लोग देश के बारे में नहीं सोच सकते, देशहित में आगे नहीं बढ़ सकते और देश की प्रगति में खुशी महसूस नहीं कर सकते, उनसे दिल्लीवासियों का कोई सरोकार नहीं है।
लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर आम जनता को परेशान करना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और शहर की सामान्य व्यवस्था बाधित करना उचित नहीं है।
नवरात्र पर सीएम की हुंकार, दिल्ली को नहीं बनने देंगे बंधक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दो टूक कहा कि दिल्ली सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और शहर की सामान्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली के नागरिकों को किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
दिल्ली को बंधक बनाने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और शहर की व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। दिल्ली की जनता के हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
