विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसें रवाना कीं, दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय सेवा भी शुरू

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:49 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, साथ ही दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू की। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और  कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

  2. दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस सेवा का भी इस अवसर पर शुभारंभ हुआ।

  3. दिल्ली के पास देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी मौके पर दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस सेवा का भी शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पास देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है और सरकार डीटीसी को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाकर इस बदलाव में भागीदारी करें। सरकार पर्यावरण अनुकूल और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। इन नई इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण नियंत्रण और यात्रियों को सुविधा दोनों में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।