विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हफ्ते में 2 दिन Work from home.. मंत्रियों की मेट्रो सवारी, CM रेखा के 10 एलान; अफसरों को छोड़नी होगी लग्‍जरी

Published: Thu, 14 May 2026 04:04 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2026 08:52 PM (IST)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री की अपील पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का फैसला लिया गया।

सीएम रेखा गुप्ता। जागरण

सीएम रेखा गुप्ता। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, संसाधनों की बचत, ‘वोकल फार लोकल’ व जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के आह्वान किए जाने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ नाम से 90 दिवसीय व्यापक जनभागीदारी अभियान की घोषणा की।

इसके तहत आवश्यक सेवा वाले विभागों को छोड़कर दिल्ली सरकार के सभी विभागों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्राम होम रहेगा।

निजी कंपनियों और संस्थानों में भी सप्ताह में किसी दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा। हर सोमवार मेट्रो मंडे होगा और सरकारी कर्मचारी व मंत्री सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करेंगे।

सीएम ने जनता से भी अपील की है कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करें। इसके लिए 29 सरकारी कालोनियों से मेट्रो स्टेशनों तक 58 फीडर बसों का रूट प्लान बनाया गया है। इन महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उनके साथ दिल्ली की पूरी कैबिनेट मौजूद थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अस्थिरता, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, ईंधन संकट व बढ़ती आयात लागत का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक देशहित में दायित्व निभाएं।

यह भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, पीएम मोदी के आह्वान पर कम होंगे सरकारी वाहनों के इस्तेमाल

दिल्ली सरकार के फैसले

  • सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 10:30 से शाम 7 बजे, नगर निगम कार्यालय का समय 8:30 से 5 बजे होगा
  • सरकार की 50 प्रतिशत बैठकें आनलाइन मोड में होंगी
  • मंत्री और अफसर एक वर्ष तक आधिकारिक विदेश दौरा नहीं करेंगे, पहले से निर्धारित कुछ विदेशी कार्यक्रम रद
  • सभी विभागों के घरेलू यात्रा व्यय में भी 20% तक कटौती
  • अफसरों के पेट्रोल अलाउंस में 20% तक की कटौती
  • सरकारी कार्यालयों में एसी 24-26 डिग्री पर चलाना होगा
  • छह महीने तक सरकार नहीं खरीदेगी नया पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या हाइब्रिड वाहन
  • सार्वजनिक परिवहन के खर्च पर कर्मियों के ट्रांसपोर्ट अलाउंस में 10% की बढ़ोतरी
  • निजी कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम पर किया जाएगा संवाद

कंपनियों, अदालतों से अपील

  • सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की आम जनता से अपील
  • मालवाहक कंपनियों से भी अपील कि माल ढुलाई ट्रकों के बजाय ट्रेन से करें
  • शिक्षण संस्थानों से नान-प्रैक्टिकल क्लासेज, गेस्ट लेक्चर्स और प्रशासनिक बैठकों को अधिकतम ऑनलाइन करें
  • अदालतों से अधिकतम आनलाइन सुनवाई की जाए
  • बड़े माल्स और सुपरमार्केट्स में ‘मेड इन इंडिया’ कार्नर और प्रदर्शनियां लगेंगी
  • भारतीय इलेक्ट्रानिक और अन्य उत्पादों की एक प्रमाणित सूची जारी होगी
  • दिल्ली सरकार स्वयं भी अधिकतम भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देगी