दिल्ली पुलिस के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह, अवैध तरीके से हिरासत में लेने का आरोप
CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने दिल्ली कोर्ट में पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की अर्जी दी ...और पढ़ें
-1791623641191_m.webp)
रत्नी सिंह ने दिल्ली पुलिस पर गलत तरीके से हिरासत में लेने का आरोप लगाया। वीडियो ग्रैब
HighLights
CJP की रत्ना सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी।
पुलिस पर अवैध हिरासत और रोकने का आरोप।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन का मामला।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने दिल्ली कोर्ट में अर्जी देकर पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, जिन्होंने उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में जाने से गलत तरीके से रोका था।
जानकारी के अनुसार, इससे जुड़ा एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी कार के अंदर से बात करते हुए कहा रही हैं कि पुलिस सुबह उनके घर आई थी।
हिरासत में लेने का ऑर्डर मिला
उन्होंने पुलिस से पूछा कि क्या आपके पास कोई ऑफिशियल नोटिस है। बताया कि उनके पास कुछ नहीं था। उन्होंने बस इतना कहा कि हमें ऊपर से आपको हिरासत में लेने का ऑर्डर मिला है।
गलत तरीके से हिरासत में लेने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार उन्हें कार से बाहर निकलने के लिए कह रही थी और उन्हें उनके घर पर हिरासत में लेना चाहती थी।
उन्होने कहा कि मुझे एक तरह से सड़क पर गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है। सिंह ने यह आवेदन साकेत कोर्ट के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अभिनव पांडे के समक्ष दायर किया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, 600 से ज्यादा पर एक्शन; कंटेंट क्रिएटर्स पर भी 'पाबंदी'
