विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'24 घंटे में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दें, वरना खुद करेंगे एलान', CJP की दिल्ली पुलिस को चेतावनी

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:16 PM (IST)

सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे के भीतर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख तय करने की चेतावनी दी है, ...और पढ़ें

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे, सौरभ दास और अन्य सीजेपी नेता सोमवार को सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाने पहुंचेंगे। फाइल फोटो

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे, सौरभ दास और अन्य सीजेपी नेता सोमवार को सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाने पहुंचेंगे। फाइल फोटो

HighLights

  1. सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

  2. जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीख तय करने की मांग।

  3. सीईसी के इस्तीफे और मतदाता सूची सुधार की मांग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली पुलिस को एक तीखी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अगले 24 घंटे के भीतर कोई तारीख तय करे, अन्यथा सीजेपी खुद एक नए विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर देगी।

सीजेपी नेताओं की संसद मार्ग थाने जाने की योजना

24 घंटे की हिरासत से रिहा होने के बाद सीजेपी के प्रमुख नेताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया है।

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे, सौरभ दास और अन्य सीजेपी नेता सोमवार को सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाने पहुंचेंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने के लिए अनुमति और तारीख की मांग करेंगे।

संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि दिल्ली पुलिस अगले 24 घंटों में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए कोई तारीख नहीं देती है, तो पार्टी खुद अपने स्तर पर नए विरोध प्रदर्शन का आह्वान करेगी।

सीईसी के इस्तीफे और चुनावी सुधारों की मांग

सीजेपी मुख्य रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष तीव्र संशोधन (एसआईआर) को रोकने की मांग को लेकर मुखर है। संगठन का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के तहत विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने और भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद कई नेताओं व प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद से राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- 'रात 3:30 बजे मेरे माता-पिता को परेशान किया गया', दिल्ली पुलिस के वीडियो क्लिप पर बोले अभिजीत दीपके

यह भी पढ़ें- Delhi CJP Protest News Live: 'कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया, हिंसा भड़काई', दीपके की हिरासत पर बोली दिल्ली पुलिस