विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संसद मार्च में छात्रों पर हो रहा था लाठी चार्ज, बर्गर खाने निकल पड़े विजेता दहिया; CJP ने पद से हटाया

Published: Tue, 21 Jul 2026 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2026 09:30 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई संसद मार्च के दौरान ...और पढ़ें

बर्गर खाने का वायरल वीडियो के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया।

बर्गर खाने का वायरल वीडियो के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया।

HighLights

  1. सीजेपी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया।

  2. असंवेदनशील आचरण वाले वायरल वीडियो के कारण कार्रवाई।

  3. पार्टी ने सिद्धांतों से समझौता न करने की बात कही।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। पार्टी ने दहिया का बर्गर खाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह एक्शन लिया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी और कहा कि वह अपने सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

सीजेपी ने पोस्ट में कहा- हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के उस असंवेदनशील आचरण की कड़ी निंदा करते हैं, जिसके वीडियो उस समय सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर कार्रवाई का सामना कर रही थी।

ऐसा व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य: CJP

ऐसा व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह न केवल गंभीर निर्णयहीनता को दर्शाता है, बल्कि हमारे आंदोलन के मूल्यों, सिद्धांतों और उद्देश्य के भी पूर्णतः विपरीत है। इसलिए तत्काल प्रभाव से विजेता दहिया को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता पद से हटाया जाता है तथा उन्हें उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है।

संसद मार्च के दौरान बर्गर खाते दिखे थे दहिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजेता दहिया को एक फेमस फास्ट फूड आउटलेट पर बर्गर खाते देखा गया था। जब लोगों ने उनसे पूछा कि आप संसद मार्च में नहीं जा रहे तो इस पर दहिया का जवाब काफी गैर जिम्मेदाराना था।

मैं किसी का ठेका नहीं ले रखा है: दहिया

दहिया ने कहा, "भूख लगी थी, इसलिए बर्गर खा लिया। मैं किसी का ठेका नहीं ले रखा हूं। मैं चुना हुआ नहीं हूं, तो प्रदर्शन में क्यों जाऊं? मुझे किसी को खुश करने के लिए यहां नहीं आना है। मेरी रिस्पॉन्सिबिलिटी नहीं है प्रोटेस्ट साइट पर रहने का। आप लोगों ने मुझे इलेक्ट नहीं किया है। मैं किसी के लिए ट्रैप्ड नहीं होना चाहता। मैं पॉलिटिक्स में नहीं जाना चाहता। मुझे बर्गर खाने का मन था, तो खा लिया। मैं बेवकूफों को अपील नहीं करूंगा।"

यह भी पढ़ें- कपिल सिब्बल का बड़ा सवाल, प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर होगी UAPA जैसी कार्रवाई? घायल पुलिसकर्मियों के मांगे नाम