CJP Protest Live: सोनम वांगचुक के डॉक्टरों ने सफदरजंग की रिपोर्ट को किया खारिज, बोले- सरकारी लैब पर भरोसा नहीं
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली ...और पढ़ें

अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही। वीडियो ग्रैब
दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि वांगचुक को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए यह कार्रवाई की गई। वहीं सोनम वांगचुक को उठाए जाने के बाद सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है।
