CJP का प्रदर्शन दूसरे दिन भी बेअसर, शामिल नहीं हुए छात्र; पुलिस की सख्त चेतावनी का दिखा असर
सीजेपी द्वारा 'SIR' के विरोध में बुलाए गए प्रदर्शन का दिल्ली में दूसरे दिन भी खास असर नहीं दिखा। पुलिस ...और पढ़ें
-1791731604632_m.webp)
दिल्ली की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी, जागरण।
HighLights
सीजेपी का 'SIR' विरोधी प्रदर्शन दिल्ली में विफल रहा।
पुलिस ने 250 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
ध्रुव राठी सहित कई सीजेपी नेताओं को भी पकड़ा गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। SIR के विरोध में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा दिए गए प्रदर्शन के आह्वान का दूसरे दिन भी कोई खास असर देखने को नहीं मिला।
सीजेपी ने पहले शनिवार को देश भर के छात्रों व लोगों को नई दिल्ली जिले के जंतर-मंतर पर पहुंचने का आह्वान किया था।
दिल्ली पुलिस ने की सुरक्षा की पूरी तैयारी
जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। शनिवार को सुबह होते ही पहले गुरुग्राम व दिल्ली पुलिस ने मिलकर सीजेपी के समर्थक यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरूग्राम स्थित घर पर जाकर हिरासत में ले लिया।
उसके बाद आइजीआइ एयरपोर्ट से फ्लाईट के अंदर जाकर सीजेपी के तीनों नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास व आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया गया, जिससे सीजेपी समर्थकों की भीड़ नई दिल्ली में नहीं जुट पाई। जितने चंद समर्थक छोटे-छोटे समूहों में नई दिल्ली पहुंचे तो उन्हें तुरंत पुलिस ने हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर में रखवा दिया।
सीजेपी के उम्मीद पर पानी फिरा
पहले दिन भीड़ जुटा पाने में सक्षम न होने पर सीजेपी ने शनिवार रात ही दूसरे दिन रविवार को भी अपने समर्थकों को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान कर डाला। सीजेपी को उम्मीद थी कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के करण छात्रों की भीड़ जुट जाएगी।
सीजेपी के दूसरे दिन के आह्वान पर पुलिस ने अपनी चौकसी बरकरार रखी, लेकिन दूसरे दिन भी नई दिल्ली जिले में छात्रों की भीड़ एकदम नहीं जुट पाई। जबकि दूसरे दिन भी दिल्ली किले में ही तब्दील रही। सुबह से ही सीमाओं, नई दिल्ली जिला और उसके आसपास के प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहे।
चेतावनियों को कारण बचते नजर आए छात्र
पुलिस अधिकारी का मानना है कि संगठन के इस आह्वान को लेकर छात्रों में इस बार उत्साह या समर्थन देखने को नहीं मिला। प्रशासन द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों और पिछले दिनों की चेतावनियों के चलते भी छात्र घर से बाहर निकलने से बचते नजर आए।
पुलिस की मुस्तैदी के चलते इलाके में आम जनजीवन पूरी तरह सामान्य बना रहा। बाजार खुले रहे और यातायात भी बिना किसी बड़ी बाधा के सुचारू रूप से चलता रहा।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि इक्के दुक्के सीजेपी समर्थक ही नई दिल्ली पहुंचे जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। लेकिन वामपंथी संगठनों के लाेगों ने नई दिल्ली जिले में कनॉट प्लेस के अलावा आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन आदि जगहों पर छोेटे-छोटे समूहों में पहुंचकर अचानक नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलो ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबह से शाम तक कारीब 250 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली रूट पर ट्रेनें निरस्त: एक दिन में 14 हजार टिकट रद, रेलवे ने 24 घंटे में लौटाए सवा करोड़ रुपये
