CJP और सरकार के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं और केंद्रीय सरकार के मंत्रियों के बीच आज शुक्रवार को अहम बैठक हुई। करीब 45 ...और पढ़ें
-1784883522252_m.webp)
सीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्रियों के बीच अहम बैठक हुई। एएनआई
HighLights
सीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक खत्म।
नीट पेपर लीक मामले पर चल रहा है विरोध।
हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने बातचीत की पहल की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता और केंद्र सरकार के बीच आज शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सीजेपी के आशुतोष राका व सौरव दास मौजूद थे।
बताया गया कि यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली। सीजेपी नेताओं की और से केंद्रीय मंत्रियों को मांग पत्र सौंप दिया गया है। अब बैठक खत्म हो गई है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं
बैठक खत्म होने के बाद आशुतोष राका व सौरव दास ने मीडिया पर कैमरे पर बताया कि हमने सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं होगा। सीजेपी की ओर से कहा गया कि हमारी तीन मांगों में से सरकार दो मांगों पर विचार करेगी। सरकार ने सीजेपी से कल यानी शनिवार तक के लिए समय लिया है।
उधर, कॉकरोज जनता पार्टी का कहना है कि अगर सरकार ने कल तक कोई निर्णय नहीं लिया तो पूरे देश में आंदोलन और तेज होंगे।
CJP की 3 बड़ी मांगें
1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।
2. पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग।
3. प्रदर्शन के दौरान जिन छात्रों पर FIR दर्ज हुई, सभी को रद किया जाए।
क्या CJP की मांगें मान लेगी सरकार?
कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्रीय सरकार के बीच 45 मिनट तक हुई बैठक में नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार सीजेपी की मांगों को मान लेगी?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म
सीजेपी के कड़े रवैये के बीच केंद्रीय सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कदम बढ़ाया है। जहां, गुरुवार रात में जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनका अनशन खत्म कराया तो वहीं अब सीजेपी के नेताओं से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनी हैं।
इस मुलाकात के लिए आज सुबह बताया गया था कि यह बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी। लेकिन अब इसकी जगह बदल गई है। अब यह बैठक वीपी हाउस में हुई है। वीपी हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भारी फोर्स तैनात है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। साथ में उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच कर उनके प्रोटेस्ट को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। सीजेपी के नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, हम प्रोटेस्ट को खत्म नहीं करेंगे।
उधर, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी 26 दिन के उपवास के बाद शुक्रवार की रात में अपना अनशन समाप्त कर लिया। हालांकि, अनशन खत्म करने के लिए उनकी सरकार के साथ तीन बड़ी मांगों पर सहमति बनी है।
यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की वो तीन मांगें जिन पर बनी सहमति, 26 दिन बाद खत्म किया अनशन
प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ अराजत तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव और कांच की बोतलें भी फेंकी थी। इस हमले में दिल्ली पुलिस के दो एसीपी समेत चार-पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसी विरोध को बढ़ते देख सरकार ने सीजेपी नेताओं के साथ बातचीत के लिए कदम बढ़ाया है।
