विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'परंपरा और प्रतिष्ठा के नाम पर लोग अनुशासन ही भूल गए...', CJP लीगल हेड रत्ना सिंह का क्यों फूटा गुस्सा?

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:59 PM (IST)

दीवाली के बाद दिल्ली में बढ़े प्रदूषण स्तर पर कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह। फोटो- रत्ना सिंह एक्स

सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह। फोटो- रत्ना सिंह एक्स

HighLights

  1. दिल्ली में दीवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा।

  2. रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों को लताड़ा।

  3. पटाखे जलाने वालों को अनुशासन भूलने पर घेरा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया, पूरे शहर में धुएं की चादर की दिखी। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के स्तर को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रन्ना सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए दिल्ली AQI को लेकर जमकर हमला बोला।

सोशल मीडिया पर शेयर या पोस्ट

रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं लखनऊ में हूं और मैं यह सोचकर उदास हो रही हूं कि मुझे जल्दी दिल्ली जाना है। उन्होंने लिखा कि मैं किसी को दोष नहीं देना चाहती, क्योंकि लोगों ने बार-बार यह साबित किया है कि वे अपना दिमाग इस्तेमाल करना नहीं चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि परंपरा और प्रतिष्ठा के नाम पर लोग अनुशासन को ही भूल गए हैं।

क्या बोलीं CJP लीगल हेड?

उन्होंने पटाखा जलाने वालों के खिलाफ बोलते हुए कहा कि हर साल कोर्ट ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत देता है और दुकानदार ग्रीन पटाखों को छोड़कर बाकी सब कुछ बेचते हैं। वहीं लोग तब तक पटाखे फोड़ते हैं जब तक उनकी जेब न खाली हो जाए और फिर पूरी सर्दी प्रदूषण को लेकर रोते रहते हैं।

उन्होंने लोगों से पटाखे न जलाने का संदेश देते हुए कहा कि भगवान के लिए, अब तो समझदार बन जाओ। उन्होंने लोगों से अपने आस-पास के बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों के बारे में सोचने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर देहरादून की हवा हुई खराब, घंटाघर का एक्यूआई 272 पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।