विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kartavya Path पर आइसक्रीम के 90 स्टॉल की ही होगी अनुमति, NDMC ने बताई वजह

By Sonu GuptaEdited By:
Published: Wed, 14 Sep 2022 10:39 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 11:28 AM (IST)

राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ (Kartavya Path) घूमने आने वालों को कहां कहां पर आइसक्रीम और पानी की बोतलें मिलेंगी इसे लेकर नई दिल्ली जिला अधिकारी और एनडीएमसी ने व्यवस्था तय की है। यहां कुल 120 अधिकृत विक्रेताओं को ही खाद्य पदार्थों की बिक्री की अनुमति होगी।

कर्तव्य पथ पर तैनात होंगे सिविल डिफेंस वालंटियर्स। (फोटो-एपी)
कर्तव्य पथ पर तैनात होंगे सिविल डिफेंस वालंटियर्स। (फोटो-एपी)

निहाल सिंह, नई दिल्ली। नवनिर्मित कर्तव्य पथ को जनता के लिए खोले जाने के बाद इसे अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन के लिए बड़ा सिर दर्द बन गया है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव के निर्देश पर नई दिल्ली जिला प्रशासन और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने संयुक्त प्रयास करते हुए यहां पर अधिकारियों के साथ सिविल डिफेंस वांलटियर्स की तैनाती का निर्णय लिया है।

बृहस्पतिवार से यह तैनाती लागू होगी। जिसका मुख्य उद्देश्य यहां पर अनधिकृत रूप से रेहड़ी-पटरी के साथ फेरी वालों खाद्य वस्तुओं की बिक्री से रोकना है।

8 जोन में विभाजित किया है कर्तव्य पथ को

एनडीएमसी के एक आदेश के अनुसार पूरे कर्तव्य पथ को आठ जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक एक जोन में दो सिविल डिफेंस वालटियर्स के साथ तैनात होंगे। एनडीएमसी ने अपने जनस्वास्थय विभाग और प्रवर्तन विभाग के 16 अधिकारियों को दो शिफ्ट में यहां पर तैनात किया है।

इसमें एक शिफ्ट सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक रहेगी। इसके अतिरिक्त एक स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रवर्तन विभाग के उप निदेशक को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

सिविल डिफेंस वालंटियर्स को किया गया है तैनात

नई दिल्ली जिला प्रशासन ने एनडीएमसी अधिकारियों की मदद के लिए 32 सीविल डिफेंस वालंटियर्स को नियुक्त किया है। इसमें प्रत्येक दो कर्मचारी एनडीएमसी के दो अधिकारियों के साथ तैनात रहेंगे।

एनडीएमसी के अनुसार कर्तव्य पथ छह वेडिंग जोन बनाए गए हैं। जिसमें कुल 110 (90 आइसक्रीम और 20 पानी विक्रेताओं) हैं। इसके अतिरिक्त किसी और अन्य रेहड़ी पटरी और फेरी वाले को खाद्य या अन्य किसी भी प्रकार की वस्तुओं की बिक्री की इजाजत नहीं होगी। इन कर्मियों की कोशिश होगी कि ऐसी वस्तुएं ले जाने वालों को कर्तव्य पथ पर प्रवेश से पहले ही रोक लिया जाए।

90 से अधिक हो चुके हैं चालान

एनडीएमसी ने 9 सितंबर से शुरू हुए कर्तव्य पथ पर पहले दिन से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अब तक 100 से अधिक चालान भी किए जा चुके हैं। साथ ही बिक्री की जाने वाली वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है। न केवल कर्तव्य पथ बल्कि इसके आस-पास की सड़के जैसे मान सिंह रोड, अशोका रोड, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय और आदि स्थानों पर रेहड़ी पटरी के साथ फेरी वाले बड़ी मात्रा में खाद्य वस्तुओं की बिक्री करते हुए देखे जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।