विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूट्यूबर से 'एकतरफा प्यार' पड़ा भारी, शादी की जिद लेकर चेन्नई से दिल्ली पहुंचा युवक; पिटाई के 9 दिन बाद मौत

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:20 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली में एक यूट्यूबर के घर में जबरन घुसकर शादी की जिद करने वाले युवक की पिटाई के बाद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यूट्यूबर के घर में जबरन घुसा युवक, शादी की जिद।

  2. परिवार ने युवक को पीटा, नौ दिन बाद अस्पताल में मौत।

  3. गैर इरादतन हत्या का केस, यूट्यूबर के पिता गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक चर्चित यूट्यूबर के घर में एक युवक जबरन घुस गया। एक तरफा प्यार में सीधे चेन्नई से युवती के घर पहुंचा और शादी करने की जिद करने लगा।

यूट्यूबर के परिवार ने मिलकर युवक को बुरी तरह से पीट दिया। अस्पताल में नौ दिन तक चले इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजीपुर जिला निवासी अभिनव के रूप में हुई है।

वह चेन्नई की एक कंपनी में नौकरी करता था। मधु विहार थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर यूट्यूबर के पिता व एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।

सात नवंबर को पहुंचा था युवक

मधु विहार थाना क्षेत्र निवासी यूट्यूबर की जल्द ही शादी होने वाली है। पिछले कुछ सप्ताह से वह अपनी शादी की वीडियो इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर अपलोड कर रही थी। पुलिस ने बताया कि सात नवंबर को यूट्यूबर अपने घर पर थीं। उसी दौरान एक अज्ञात युवक जबरन उनके घर में घुस गया और उनसे शादी करने को कहने लगा।

इससे यूट्यूबर के स्वजन भड़क गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। यूट्यूबर के स्वजन ने ही पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे राजीव गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। 15 नवंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पहले भी यूट्यूबर के घर आया था आरोपित

पुलिस को जांच में पता चला कि युवक कुछ माह पहले भी यूट्यूबर के घर गया था, उस वक्त वह एक प्रशंसक के रूप में यूट्यूबर से मिला था। पुलिस के अनुसार युवक चेन्नई में एक कंपनी में नौकरी करता था और यूट्यूबर के वीडियो देखता था। वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा था। वह इस बात से नाराज था कि यूट्यूबर किसी दूसरे युवक से शादी क्यों कर रही है। जबकि यूट्यूबर उसकाे जानती तक नहीं थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।