9.89 करोड़ से सुंदर बनेंगे सेंट्रल दिल्ली के तीन गोलचक्कर, DTTDC ने जारी किया टेंडर
दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) मध्य दिल्ली के तीन प्रमुख गोल चक्करों - फिल्मिस्तान चौक, झंडेवालान शक्ति चौक ...और पढ़ें
-1769919131861_m.webp)
मध्य दिल्ली के तीन गोलचक्करों का कायाकल्प होगा। सांकेतिक तस्वीर सौजन्य- एआई जेनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने मध्य दिल्ली के तीन प्रमुख गोल चक्करों के सुंदरीकरण की योजना बनाई है, जिसमें इन गोल चक्कर को पौधारोपण, कलात्मक विशेषताओं और आधुनिक रोशनी से बेहतर किया जाएगा।
इस योजना के तहत डीटीटीडीसी ने फिल्मिस्तान चौक, झंडेवालान शक्ति चौक और वीरचंद्र गढ़वाली चौक पर कार्य करने के लिए करीब 9.89 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है, जिसमें काम पूरा करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है।
इस योजना में लैंडस्केप वाले लान का विकास, सजावटी पेड़, झाड़ियां और मौसमी फूलों के पौधे लगाने के साथ ही हरे-भरे स्थानों का लंबे समय तक रखरखाव शामिल होगा। इस योजना में साइनेज और नाम पट्टिका, सजावटी बोलार्ड, बेंच और कचरा डिब्बे लगाने की भी सुविधा भी शामिल है।
डीटीटीडीसी के अनुसार ग्रेनाइट या सैंडस्टोन पेविंग, डेकोरेटिव कंक्रीट फ्लोरिंग, कर्ब स्टोन लगाना और ऊंची दीवारों का निर्माण जैसे हार्ड लैंडस्केपिंग काम भी मेकओवर का एक अहम हिस्सा होंगे। लैंडस्केप वाले इलाकों को सपोर्ट देने के लिए ड्रिप इरिगेशन लाइन, स्प्रिंकलर और जहां जरूरत हो, अंडरग्राउंड या ओवरहेड पानी के स्टोरेज टैंक सहित वाटर मैनेजमेंट सिस्टम शुरू करने की भी योजना बनाई है।
