विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MCD शाहदरा नॉर्थ जोन में लगातार दूसरे दिन CBI की छापेमारी, हिरासत में जूनियर इंजीनियर और 2 बेलदार

By Saurabh PandeyEdited By: Kushagra Mishra
Published: Wed, 01 Apr 2026 04:26 PM (IST)

शाहदरा नॉर्थ जोन में सीबीआई की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। डिप्टी कमिश्नर और एओ की गिरफ्तारी ...और पढ़ें

सीबीआई ने एमसीडी के शाहदरा नाॅर्थ जोन ऑफिस में की छापेमारी। फोटो: एआई जनरेटेड

सीबीआई ने एमसीडी के शाहदरा नाॅर्थ जोन ऑफिस में की छापेमारी। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. सीबीआई ने शाहदरा नॉर्थ जोन में दूसरे दिन भी छापेमारी की

  2. एक जूनियर इंजीनियर और दो बेलदारों को हिरासत में लिया गया

  3. करावल नगर इमारत निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचार का मामला

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा नॉर्थ जोन में भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को जोन के डिप्टी कमिश्नर कर्नल अभिषेक मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी (एओ) दिव्यांशु गौतम की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को भी सीबीआई की टीम जोनल कार्यालय पहुंची और कई घंटों तक गहन जांच की।

सीबीआई अधिकारियों ने अलग-अलग विभागों के कमरों की तलाशी ली और कई अहम दस्तावेज, फाइलें व लैपटॉप अपने कब्जे में लिए। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो बेलदारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

MCD shahadra zone

करावल नगर में एक इमारत से जुड़ा है मामला 

मामला करावल नगर क्षेत्र की एक इमारत से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां निर्माण कार्य को लेकर शिकायत सामने आई थी। आरोप है कि मामले में रिश्वत की बात सामने आई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

सीबीआई टीम के अचानक पहुंचने से कार्यालय में दिनभर हलचल और अफरातफरी का माहौल बना रहा। कर्मचारी आपस में मामले को लेकर चर्चा करते नजर आए।

अभी और भी खुलासे होने की उम्मीद 

वहीं, जोनल चेयरमैन पुनीत शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी आरोपित हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

बताया जा रहा है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसी अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- रिश्वतखोरी मामले में डिप्टी कमिश्नर और बिचौलिया सीबीआई हिरासत में, दिल्ली में भ्रष्टाचार पर शिकंजा