दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास आग का गोला बनी कार, राहगीरों में मचा हड़कंप; ड्राइवर ने बचाई जान
वजीराबाद रोड पर भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास एक डिजायर कार में भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते ...और पढ़ें

दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कार में लगी आग। फोटो: जागरण
HighLights
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कार में आग लगी
चालक ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई
शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी आग का कारण
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वजीराबाद रोड पर भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास एक डिजायर कार में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई।
वक्त रहते कार ड्राइवर ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। एक वाहन ने आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार साढे आठ बजे कार के इंजन से धुआं उठता हुआ देखा। जैसे ही चालक बाहर निकला। धुंए के साथ आग की लपटें निकलने लगी।
मिनटों में जल गई पूरी कार
आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलने लगी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग दूर हट गए।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है। फिलहाल भजनपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी को कोरोना महामारी में मिली ‘अस्थायी छूट’ का हो रहा विरोध
यह भी पढ़ें- PM मोदी की अपील के बाद दिल्ली में पहला 'मेट्रो मंडे' आज, DMRC ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे; अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात
