विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण पर CAQM सख्त: MCD को मिला 31 अक्टूबर का अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:24 AM (IST)

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए CAQM ने MCD को 31 अक्टूबर तक धूल और मलबा साफ ...और पढ़ें

प्रदूषण पर पूरी तरह लगाम (AI-Generated Image)

प्रदूषण पर पूरी तरह लगाम (AI-Generated Image)

HighLights

  1. सीएक्यूएम ने एमसीडी को 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया

  2. सड़कों, डिवाइडरों और खुले मैदानों से धूल-कूड़ा साफ करने का निर्देश

  3. लापरवाही पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों की दस्तक के साथ दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली होने का खतरा फिर से मंडराने लगा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है।

सीएक्यूएम ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को सख्त लहजे में 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दे दिया है। आयोग का आदेश है कि शहर की सड़कों, डिवाइडरों, फुटपाथों और खुले मैदानों पर जमा धूल, कूड़ा और निर्माण का मलबा हर हाल में साफ होना चाहिए।

अगर प्रदूषण नियंत्रण के इन उपायों को लागू करने में अधिकारियों या एजेंसियों ने जरा भी कोताही बरती, तो उनके खिलाफ मुकदमा चलाने जैसी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जमीनी स्तर पर सफाई अभियान तेज

प्रदूषण के इस बड़े संकट से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम ने भी अपनी रिपोर्ट कार्ड और आगे की रणनीति पेश की है। सीएक्यूएम के साथ हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में एमसीडी के नरेला, रोहिणी, करोल बाग, पुरानी दिल्ली और शाहदरा समेत सभी 12 जोनों के उपायुक्त मौजूद थे।

इन अधिकारियों ने अपने इलाकों का पूरा ब्योरा देते हुए बताया कि जमीनी स्तर पर सफाई अभियान तेज कर दिया गया है।सड़कों की सफाई के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा, प्रदूषण के हॉटस्पॉट्स पर डीप क्लीनिंग के लिए एंटी-स्मॉग गन, जेटिंग मशीन और स्प्रिंकलर से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

आयोग का क्या निर्देश है?

सीएक्यूएम ने सिर्फ धूल हटाने तक खुद को सीमित नहीं रखा है, बल्कि उन बुनियादी कमियों को सुधारने पर भी जोर दिया है जहां से धूल पैदा होती है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि टूटी सड़कों और गड्ढों की तुरंत मरम्मत की जाए। जो हिस्से कच्चे हैं, उन्हें पक्का किया जाए और वहां ज्यादा से ज्यादा हरियाली विकसित की जाए। सर्दियों में खुले में कूड़ा जलाने और अवैध रूप से मलबा फेंकने पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

प्रदूषण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सीएक्यूएम ने एमसीडी को लोक निर्माण विभाग (PWD), डीडीए (DDA), दिल्ली जल बोर्ड और रेलवे जैसी अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की फैक्ट्रियों में अब ‘तीसरी आंख’ की नजर, ईंधन के इस्तेमाल पर रहेगी लाइव निगरानी