विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के बुराड़ी को बड़ी सौगात, 125 करोड़ से अपग्रेड होगा पूरा कॉरिडोर; जलभराव की समस्या भी होगी खत्म 

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:02 PM (IST)

पीडब्ल्यूडी विभाग बुराड़ी की सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था को 125 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड करेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र ...और पढ़ें

बुराड़ी कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। फोटो: सांकेतिक

बुराड़ी कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. बुराड़ी रोड और ड्रेनेज नेटवर्क 125 करोड़ में अपग्रेड होगा

  2. 7.1 किमी सड़क और 9.3 किमी ड्रेनेज नेटवर्क विकसित होगा

  3. जलभराव की समस्या दूर होगी, कनेक्टिविटी में सुधार आएगा

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। पीडब्ल्यूडी विभाग बुराड़ी की सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू करेगा। इस प्रोजेक्ट पर 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुधारना और जलभराव की समस्या को दूर करना है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने रविवार को बुराड़ी रोड और उससे जुड़ी नालियों का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सुधार योजना की समीक्षा की थी।

7.1 किलोमीटर का हिस्सा शामिल 

योजना में बुराड़ी रोड के 7.1 किलोमीटर हिस्से को शामिल किया गया, जो आउटर रिंग रोड से बाबा कॉलोनी, नत्थूपुरा होते हुए हिरनकी तक जाता है। उन्होंने बताया कि सड़क को जरूरत के अनुसार तीन हिस्सों में विकसित किया जाएगा।

इसे आउटर रिंग रोड–बाबा काॅलोनी और नत्थूपुरा–हिरनकी वाले हिस्से को बिटुमिनस सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। दोनों हिस्सों की कुल लंबाई 3.2 किमी होगी।

बताया कि बाबा काॅलोनी से नत्थूपुरा तक 3.9 किमी सड़क को आरसीसी रोड बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 39 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही पूरे 7.1 किमी हिस्से में डिवाइडर और हरित पट्टी भी बनाई जाएगी।

9.3 किमी लंबा ड्रेनेज नेटवर्क भी बनेगा

साथ में विभाग करीब 9.3 किमी लंबा ड्रेनेज नेटवर्क भी विकसित करेगा, जिसकी अनुमानित लागत 75 करोड़ रुपये होगी। इसका उद्देश्य बारिश के पानी की निकासी को बेहतर करना और जलभराव की समस्या को कम करना है।

प्रस्तावित ड्रेनेज नेटवर्क में अमृत विहार और बंगाली कॉलोनी के बीच सड़क के दोनों ओर नालियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा स्वरूप नगर मोड़ से बुराड़ी वाले हिस्से में भी ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य सड़क के केवल अलग-अलग हिस्सों को सुधारना नहीं है, बल्कि पूरे बुराड़ी काॅरिडोर को एकीकृत तरीके से अपग्रेड करना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 50 करोड़ की महाठगी, गफ्फार ज्वेलर 200 महिलाओं का सोना लेकर फरार; EOW करेगी जांच