विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों से किया इनकार, बचाव पक्ष की बहस पूरी

Published: Wed, 01 Jul 2026 07:58 AM (IST)

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण ने सभी आरोपों से इनकार किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बृजभूषण शरण सिंह के बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी।

  2. पूर्व WFI अध्यक्ष ने यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों से इनकार किया।

  3. शिकायतकर्ता पक्ष बुधवार को अपनी अंतिम दलीलें पेश करेगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े बहुचर्चित मामले में राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से अंतिम बहस सुनी।

मामले में सह-आरोपित और डब्ल्यूएफआइ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर की ओर से भी अदालत में अंतिम दलीलें पेश की गईं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अश्विनी पंवार की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मोहन ने अधिवक्ता रेहान खान और ऋषभ भाटी के साथ बहस की।

सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया। अदालत ने अब मामले को बुधवार के लिए सूचीबद्ध किया है, जब शिकायतकर्ता पक्ष अपनी अंतिम दलीलें रखेगा।

यह मामला उन महिला पहलवानों की शिकायतों से जुड़ा है, जिन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।