विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS 2026 Delhi: दिल्ली में होने जा रहा है ब्रिक्स सम्मेलन, जानिए भारत मंडपम से एयरपोर्ट तक क्या-क्या बदलेगा

Published: Sat, 05 Sep 2026 05:30 PM (IST)

मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार की अध्यक्षता में ब्रिक्स-2026 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिए भारत मंडपम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक के मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

ब्रिक्स सम्मिट के लिए दिल्ली तैयार।

ब्रिक्स सम्मिट के लिए दिल्ली तैयार।

HighLights

  1. मुख्य सचिव ने ब्रिक्स 2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया।

  2. भारत मंडपम से एयरपोर्ट मार्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई।

  3. सड़कों, फुटपाथों और साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए गए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ब्रिक्स-2026 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार की अध्यक्षता में भारत मंडपम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक के मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के चेयरमैन मनोज द्विवेदी, सचिव राहुल सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। टीम ने भारत मंडपम से एयरपोर्ट तक के महत्वपूर्ण मार्गों का जायजा लिया।

सड़कों की स्थिति से समग्र नागरिक स्वरूप तक की हुई समीक्षा

इस दौरान सड़कों की स्थिति, फुटपाथ, साफ-सफाई, सड़क किनारे की व्यवस्थाओं, ब्रिक्स सम्मेलन से संबंधित ब्रांडिंग और मार्ग के समग्र नागरिक स्वरूप की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मार्ग की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार और कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए।

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के आवागमन को देखते हुए भारत मंडपम से एयरपोर्ट तक के मार्ग को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सम्मेलन से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें- BRICS सम्मेलन के चलते दिल्ली में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, 22 जगहों पर डायवर्जन; देखें रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।