सीमा सुरक्षा बल के जवान सम्मानित
जासं, नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा शहादत और अदम्य साहस का परिचय देने के
जासं, नई दिल्ली :
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा शहादत और अदम्य साहस का परिचय देने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 67 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
इनमें 14 अधिकारी व जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 6 को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक जबकि 47 अधिकारी व जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। असिस्टेट सब इंस्पेक्टर आर. सिध्धइया, हेड कांस्टेबल रवि चंद्रन एम, सुशील कुमार, जीतेंद्र कुमार, कांस्टेबल गुरम सिंह और जीएस अबिलाश को मरणोपरांत वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। वहीं, असिस्टेट कमांडेट अशोक कुमार, निशिकांत, इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल तपन कुमार राज, कांस्टेबल सतीश चंद्र और के. नंद किशोर, शाहनवाज वाली भाट और एन. बिनो को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। जबकि इंस्पेक्टर जनरल प्रकाश चंद्र शर्मा, डीआइजी प्रवीण कुमार, बलजीत सिंह कसाना, सतीश चंद्र, इंस्पेक्टर रुद्रकांत बोरह और पूरणचंद पंत को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।