विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के बादली रेलवे स्टेशन पर 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान करने में जुटी पुलिस

Published: Mon, 13 Apr 2026 03:35 AM (GMT+05:30)

बादली रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सुबह लोगों ने अचेत अवस्था ...और पढ़ें

बादली रेलवे स्टेशन पास मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव। (AI Generated Image)

बादली रेलवे स्टेशन पास मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव। (AI Generated Image)

HighLights

  1. बादली रेलवे स्टेशन के पास मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव।

  2. प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई गई।

  3. मृतक की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बादली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। शुक्रवार सुबह ट्रैक के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने पटरियों के किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति किसी ट्रेन की चपेट में आया होगा, जिससे उसकी मौत हुई।

नहीं मिला कोई पहचान पत्र

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त में कठिनाई आ रही है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकार्ड से मिलान कर पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के क्रम को समझा जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल शव को सुरक्षित रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में मरीज की मौत के बाद बिल पर बवाल, भुगतान के बाद भी शव रोकने का आरोप; अस्पताल में जमकर हंगामा

यह भी पढ़ें- उन्नाव में कोर्ट मैरिज के 15 दिन बाद विवाहिता का घर में खून से लथपथ मिला शव, कटी मिली गले की नस